![]() |
Tally में Password कैसे लगाए | How to set password in Tally | |
Table of Contents
Introduction
इस पोस्ट में आप Tally में पासवर्ड कैसे सेट करते हैं, इसके बारे में समझेंगे। Tally में मुख्य रूप से दो प्रकार के पासवर्ड होते हैं, एक हे टैली वॉल्ट पासवर्ड, और दूसरा है यूजर आईडी पासवर्ड। जिसके बारे में आप आगे समझेगे।
Company Information Selection
![]() |
Tally Solution Gateway of Tally |
जैसे ही आप सिलेक कंपनी करके गेटवे ऑफ़ टैली पर आजाएंगे, तो आपको ऊपर दिखाई गई स्क्रीन दिखेगी। यहाँ पर आपको पहले नंबर पर निर्देशित किया हुआ कंपनी इंफॉर्मेशन दबाना है। तो आपके सामने नीचे वाली स्क्रीन खुल जाएगी।
Tally Vault Password selection
![]() |
Tally Solution Tally Vault Password selection |
जैसे ही आप स्क्रीन पर आ जाएंगे आपके सामने Change Tally Vault दिखेगा। जिसको मैंने लाल रंग से निर्देशित किया है, जैसे आप उसके ऊपर Enter दबा आएंगे, आपके सामने नीचे वाली स्क्रीन खुल जाएगी।
Tally Vault Password setting
![]() |
Tally Solution Tally Vault Password setting |
जैसे कि आप ऊपर वाले स्क्रीन में देख सकते हैं, मैंने लाल रंग से चीजें निर्देशित किए है, जिसके बारे में आप नीचे पढ़ेंगे।
1) Change Vault Password
जैसे कि आप ऊपर की स्क्रीन पर देख सकते हैं यहाँ पर हम Tally Vault Password चेंज करने जा रहे हैं।
2) Name
जैसे ही आप Vault Password चेंज करने जाओगे जो भी कंपनी आपकी सिलेक्टेड होगी उसका नाम यहाँ पर आएगा एक बार उसको चेक कर ले।
3) New Password
यहाँ पर आपको जो भी पासवर्ड रखना वह डालेंगे एक बात का ध्यान रखना चाहिए वह पासवर्ड आपको याद रहना चाहिए नहीं तो आप यह कंपनी कभी चालू नहीं कर सकते।
4) Repeat New Password
यहाँ पर आप जो भी पासवर्ड ऊपर डाला था उसको फिर से डालना है। अगर आपका ऊपर वाला पासवर्ड यहाँ पर नहीं डाला तो Error आएगा।
5) Change
जैसे ही आपने दोनों जगह पर पासवर्ड डाल दिए उसके बाद आप एंटर दबाएंगे तो आपके सामने चेंज पासवर्ड का स्क्रीन आएगा जिससे आपको पता चलेगा कि आपका पासवर्ड चेंज हो चुका है।
6) Create New Company
देखिए आपका पासवर्ड चेंज हो जाए तभी आपको ऊपर दिखाई गई स्क्रीन दिखेगी जिसमें आपको बताया जाएगा कि आपकी नई कंपनी का नंबर कौन-सा है।
7) New Company Create
जब आप Select कंपनी में जाओगे वहा आप देखोगे आपके सामने ******** कंपनी है. यह Tally की Company वही है जिसमें अपने Vault Password लगाया है।
यह पासवर्ड लगाने का फायदा यह हे कि यहाँ पर आपको कंपनी का नाम नहीं दिखेगा, और दूसरा फायदा यह कि आप को खाली पासवर्ड याद रखना है।
Create user id & Password
![]() |
Tally Solution Company Info |
यहाँ पर हम आईडी पासवर्ड वाली कंपनी लॉक करना सीखेंगे, आप गेटवे ऑफ़ टैली पर जैसे ही कंपनी इनफार्मेशन पर Enter Key दबाएंगे तो आपके सामने यह स्क्रीन खुल जाएगी। यहाँ पर आपको ऑल्टर पर इंटर दबाना है, जिसको मैंने लाल रंग से निर्देशित किया है।
जैसे ही आप अल्टर पर इंटर दबाओगे आपके सामने ऊपर बाली स्क्रीन खुल जाएगी, यहाँ पर मैंने लाल रंग से कुछ चीजें निर्देशित किए हैं जिसके बारे में आप आगे समझेंगे।
1) Security control
यह पासवर्ड लगाने के लिए आपको सिक्योरिटी कंट्रोल में यस दबाना होगा। अगर आप यस दबाओगे तभी नीचे के मैंन्यू खुलेंगे।
2) Name of administrator
यहाँ पर आपको यूज़र आईडी या फिर नेम ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर डालना है। यह एक प्रकार का user-id होगा, और जब भी आप डालोगे तो यह आपको स्क्रीन पर दिखेगा।
3) Password
यहाँ पर आपको जो भी पासवर्ड रखना है वह पासवर्ड एंटर करना है। पर एक बात का ध्यान रखें जो भी आप पासवर्ड रखो वह आपको याद रहना चाहिए। नहीं तो आपकी कंपनी कभी नहीं खुलेगी।
4) Repeat Password
ऊपर जो आपने पासवर्ड डाला है, वही पासवर्ड आपको फिर से डालना है, देखिए आप डालकर एंटर करोगे और यह स्क्रीन को सेव करोगे आपकी कंपनी आईडी पासवर्ड से लॉक हो जाएगी।