Table of Contents
Tally में Accounting Information और Groups की जलक | Information of Accounting Information & Groups in Tally | |
Introduction
जैसे कि आपको पहले के पोस्ट में बताया गया है, मास्टर्स में आप ने अकाउंट ग्रुप, लेजर अकाउंट, वाउचर टाइप, क्रिएट कर सकते हैं। नीचे दिखाई दे चित्र में आप देख सकते हो कि Master मैं पहला ऑप्शन आता है, अकाउंट इनफॉरमेशन इसके अंदर Group कैसे बनाते हैं इसके बारे में सीखेंगे।
Tally Solution Gateway of tally |
ऊपर दिखाए गए चित्र में देख सकते हो पहला ऑप्शन अकाउंट इंफॉर्मेशन दिखेगा, आप उसके ऊपर एंटर मारोगे तो आपके सामने नीचे वाली स्क्रीन दिखाई देगी।
Account information
Tally Solution Account information |
जैसे कि आप ऊपर के चित्र में देख सकते हो यहां पर चार ऑप्शन दिए गए हैं, इसके बारे में आप नीचे दिए गए एग्जांपल से समझेंगे।
1) Group
ऊपर दिए गए चित्र में आप देख सकते हो, पहला नंबर है Group, इसमें Tally की तरफ से बहुत सारे ग्रुप दिए गए हैं। अगर तो आप किसी ग्रुप के अंदर में सब ग्रुप बनाना चाहते हो तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। जैसे कि Sundry Creditors के अंदर आप अगर तो सब ग्रुप बनाना चाहते हो जैसे की Sundry Creditors for Expenses तो आप यहां से बना सकते है।
2) Ledger
ऊपर दिखाए गए चित्र में अब देख सकते हो कि दूसरा नंबर Ledger लीखा है। Tally मैं आपको Ledger बनाने होते हैं जिसके लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, और उसके बारे में मैं आपको विस्तार में अगली पोस्ट में बताऊंगा।
3) voucher Type
ऊपर दिखाई दे चित्र में आप देख सकते हैं तीसरे नंबर पर वाउचर टाइप लिखा हुआ है। Tally मैं पहले से ही ज्यादातर वाउचर टाइप बनाए हुए है, लेकिन आकर तो आपको कोई अलग से वाउचर टाइप चाहिए, या फिर Sub Voucher Type चाहिए तो आप यहां से बना सकते हैं। जैसे कि सेल्स वाउचर के अंदर कैश सेल्स वाउचर, और क्रेडिट सेल्स वाउचर को आप यहां से बना सकते हे, कैसे बनाएंगे वह मैं आगे की पोस्ट में आपको बताऊंगा।
4) Statutory Info
जैसा कि आप चौथे नंबर पर देख सकते हो कि Statutory Info लिखा हुआ है। यहां पर पहले से ही Tally मैं बहुत सारे Statutory Info बनाए हुए हैं जैसे कि जीएसटी के लिए, टीडीएस के लिए, यह बहुत एडवांस लेवल का सेटिंग करना होता है। आप से विनती है कि जब तक शिक्षित ना हो जाए इसका उपयोग ना करें।
Group Creation
Tally Solution Group |
ऊपर दिखाए गए चित्र में आप देख सकते हो यहां पर ग्रुप के बारे में जानकारी दी गई है, पहला सिंगल ग्रुप और मल्टीपल ग्रुप जिसके बारे में आप आगे समझेंगे।
1 , 2 , 3, 4) Single Group (Create , Display, Alter)
जैसे ऊपर के चित्र में दिखाया गया है 1 से 4 में आप सिंगल ग्रुप को बना(Create) सकते हैं, देख (Display)भी सकते हैं, और उसको बदल (Alter)भी सकते हैं।
5 , 6 , 7 , 8) Multiple Group (Create , Display, Alter)
जैसे ऊपर के चित्र में दिखाया गया है। 5 से 8 मैं मल्टीपल ग्रुप बना (Create) सकते हैं, देख (Display)सकते हैं, बदल (Alter)सकते हैं।
जिसके बारे में आप विस्तार में समझेंगे।
Single Group Creation
Tally Solution Single Group Creation |
ऊपर दिखाए गए चित्र में आप देख सकते हो मैंने सभी मुख्य चीजों को क्रमांक से निर्देशित किया है। आप जिसके चलते समझ सकते हैं।
1) Group Creation
जैसे कि आप ऊपर के चित्र में देख रहे हैं पहले नंबर पर ग्रुप क्रिएशन लिखा हुआ है, यहां से आप ग्रुप बना सकते हैं।
2) Name /Alias
यहां पर आप जो भी ग्रुप बनाना चाहते थे उसका Name & Alias लिखेंगे। जैसे कि Sundry Creditors for Expenses नाम लिखना अनिवार्य है। अलायंस लिखना अनिवार्य नहीं है, अलायंस एक तरह का शॉर्टफॉर्म है, जैसे कि यहां पर आप S C E लिख सकते हैं।
3) Under
यहां पर आप जो भी ग्रुप बनाते हो उसको कौन से मेजर ऐड के अंदर रखना है वह लिखना है। Tally में पहले से ही बहुत सारे Group बनाए हुए हैं। मैं आप ऊपर के उदाहरण के हिसाब से आपको नया ग्रुप Sundry Creditors के अंदर बनाना होगा।
4) Other settings
यहां पर आपको बहुत सारी सेटिंग दिखाई देगी जिसमें यस और नो करना है। यह सेटिंग बहुत ही जटिल है तो वह डिफ़ॉल्ट जो दिया गया है वही रखकर आप ग्रुप क्रिएट करें।
Multiple Group Creation
Tally Solution Multiple Group Creation |
यहां पर आपको मल्टीपल ग्रुप कैसे क्रिएट करते हैं इसके बारे में बताया गया है। क्रम के अनुसार देखें और समझे।
1) Multiple Group
जैसे कि पहले क्रम में दिखाया गया है आप यहां पर मल्टीपल ग्रुप में ऐड कर सकते हैं।
2) Under Group
अगर आप एक ही ग्रुप के अंदर मल्टीपल ग्रुप बनाना चाहते हैं तो यहां पर वह ग्रुप सिलेक्ट कर सकते हैं।
3) Name of Group
यहां पर आप लोग नया ग्रुप बनाना चाहते हैं इसका नाम लिखोगे।
4) Under
यहां पर आप जो भी ग्रुप को बनाना चाहते हैं जो मेजर ग्रुप के अंदर जाएगा वह सिलेक्ट करना है। यहां पर आप देख सकते हो आप मल्टीपल ग्रुप बना सकते हो। तो यहां पर आप अलग-अलग ग्रुप हेड के अंदर भी डाल सकते हो।