Accounting मैं Consignee Buyer Sale क्या होता है | What is Consignee Buyer Sale in Accounting | |
Introduction
Hello दोस्तों आज यहां पर हम Consignee Buyer Sale के बारे में समझेंगे। यह एक प्रकार की Sale ही होती है पर इसके अंदर 3 Party शामिल होती है। वैसे तो यह Sale बहुत ही कम जगह पर इस्तेमाल किया जाता है, पर अगर आप एक अच्छा Accountant बनना चाहते हो तो आपको इसके बारे में जानकारी होना अनिवार्य है।
कई बार ऐसा भी होता है कि यह Sale के बारे में किसी को जानकारी नहीं होती, और अगर आप ऐसा Sale होते हुए अपनी कंपनी में देखोगे तो आप ऐसा सेल करने के लिए अपने मालिक को बोल सकते हो, और इसे आपका प्रभाव भी बढ़ जाएगा। और इसके लिए सबसे पहले आपको Consignee क्या होता है, उसके बारे में समझना पड़ेगा।
Consignee क्या होता है ?
Consignee को आम भाषा में पानेवाला कहा जाता है। और English की आम भाषा में बोले तो Recipient, या फिर Reciver कहा जाता है। Consignee को अगर आप एक बार आम भाषा में समझ गए तो आप को किसी भी तरह का Confusion नहीं होगा।
Buyer क्या होता है ?
Buyer को आम भाषा में समझे तो खरीदने वाला कहा जाता है। और अगर एक बार Buyer को आपने आम भाषा में समझ लिया तो आपको किसी भी तरह का Confusion नहीं होगा।
Consignee Buyer Sale क्या होता है ?
अब हम हमारे मुख्य मुद्दे पर आते हैं Consignee Buyer Sale क्या होता है। जैसे कि आप ऊपर पढ़ कर समझ ही गए होंगे Consignee मतलब पाने वाला, Buyer मतलब खरीदने वाला, अगर यह दोनों अलग अलग लोग होंगे तो हम Consignee Buyer Sale बोलेंगे। चलो इसे एक उदाहरण से समझते हैं।
मान लो आपने Sale किया ABC Person को, और उसने बोला कि आप बिल तो मेरे नाम पर बना दो पर माल की Delivery XYZ Person को दे दो, अब इस Situation मैं जो Sale Bill बनेगा उसको हम Consignee Buyer Sale बोलेंगे। हो सकता है आपके मन में सवाल आता होगा कि ऐसा करने का फायदा क्या है। चलो इसे और विस्तार में समझते हैं।
Consignee Buyer Sale विस्तार में
Consignee Buyer Sale in Detail | Consignee Buyer Sale विस्तार में | |
आप ऊपर की Photo देखकर विस्तार में समझ जाएंगे कि ऐसा क्यों करना पड़ता है। मान लो एक Seller है जो मुंबई में बैठा है, और उसने Gujarat Ahmedabad की पार्टी ABC को माल Sale किया है, और Gujarat Ahmedabad की पार्टी ने वही माल MP (Madhya Pradesh) Indore की Party को माल बेचा है। जिसका नाम XYZ है। तो अब Mumbai से Ahmedabad का अंतर 525 Km है, और Ahmedabad से Indore का अंतर 390 km है, जबकि Mumbai से Indore का अंतर 580 Km है, तो गुजरात की पार्टी यह सोचती है कि यहां पर मंगवा कर MP मैं भिजवाने से अच्छा डायरेक्ट ही वहां भिजवा दे, ताकि वहां भिजवा देने से 300 Km का खर्च बच जाएगा, इसलिए ही Consignee Buyer Sale किया जाता है।
Tip : इसके अंदर मैं आपको एक बात बता दूं 300 × 8 = 2400 रुपए का खर्चा लगता है।
Consignee Buyer Sale के फायदे और नुकसान ?
Consignee Buyer Sale का फायदा तो मैंने आपको बता दिया कि इससे आपका Transport का खर्च कम हो जाता है। लेकिन इसका एक नुकसान भी है, कि आपने यह Purchase किया होगा तो हो सकता है आपके Sale पार्टी की Detail आपने purchase की हुई पार्टी के पास चली जाएगी। जिसकी वजह से हो सकता है आगे जाकर आपकी Purchase वाली पार्टी डायरेक्ट Sale वाली पार्टी को contact कर ले, और आपका नुकसान हो जाए।
Conclusion
दोस्तों मैंने यहां पर Consignee Buyer Sale के बारे में सारी जानकारी देने का प्रयास किया है। जिसके अंदर मैंने Consignee क्या होता है ? Buyer क्या होता है ? Consignee Buyer Sale क्या होता है ? Consignee Buyer Sale के फायदे और नुकसान के बारे में बताने का प्रयास किया है। अगर आपको कुछ समझ में नहीं आया हो, या तो फिर कुछ पूछना हो, तो नीचे Comment करके पूछ सकते हो। इसके अलावा अगर आपको Mutual Fund, Account, Tally, Tax और Investment के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए तो आप Comment Box मैं पूछ ले, हो सके उतनी जल्दी जवाब देने का प्रयास करूंगा।